Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ Intelligent Smart Lighting System, अब होगी 70% तक Energy Saving

Noida International Airport (NIA) लगातार आधुनिक तकनीक से लैस होता जा रहा है। अब एयरपोर्ट परिसर में Intelligent Smart Lighting System की शुरुआत हो चुकी है। यह अत्याधुनिक व्यवस्था Panitek Smart Energy की तकनीक पर आधारित है और ऑन-डिमांड लाइटिंग (On-Demand Lighting) उपलब्ध कराती है। यानी जरूरत के मुताबिक ही रोशनी जलेगी, जिससे बिजली की खपत में बड़ी कमी आएगी। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में इस लाइटिंग सिस्टम को और भी हाईटेक बनाया जाएगा।
top-news

Noida International Airport (NIA) लगातार आधुनिक तकनीक से लैस होता जा रहा है। अब एयरपोर्ट परिसर में Intelligent Smart Lighting System की शुरुआत हो चुकी है। यह अत्याधुनिक व्यवस्था Panitek Smart Energy की तकनीक पर आधारित है और ऑन-डिमांड लाइटिंग (On-Demand Lighting) उपलब्ध कराती है। यानी जरूरत के मुताबिक ही रोशनी जलेगी, जिससे बिजली की खपत में बड़ी कमी आएगी। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में इस लाइटिंग सिस्टम को और भी हाईटेक बनाया जाएगा।


Noida International Airport: स्मार्ट कंट्रोल और डायनेमिक डिमिंग की सुविधा

नए High-Tech Lighting System में स्मार्ट कंट्रोलर, फोटोसेंसिंग (Photosensing) और डायनेमिक डिमिंग (Dynamic Dimming) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि जहां और जितनी रोशनी चाहिए होगी, केवल वही उतनी ही उपलब्ध होगी। इससे न केवल ऊर्जा की बर्बादी रुकेगी, बल्कि संचालन भी अधिक कुशल (Efficient) होगा। यह प्रोजेक्ट Tata Projects Limited (TPL) द्वारा लागू किया गया है, जिसे Signify Innovations India Limited के सहयोग से जमीन पर उतारा गया।


Energy Saving और Maintenance में कमी

एयरपोर्ट पर लगाए गए इस Smart Lighting System से लगभग 70% तक Energy Saving संभव है। इसके अलावा 50% तक Maintenance Cost घट जाएगी और Light Fixtures का जीवनकाल दोगुना (2X Life Span) बढ़ जाएगा। यह समाधान न केवल Eco-Friendly Technology है बल्कि लंबे समय में लागत कम करने वाला भी साबित होगा।


Noida International Airport: यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी Nicolas Schenk ने बताया कि हमारा उद्देश्य यात्रियों को “जितनी जरूरत हो, उतनी ही रोशनी” उपलब्ध कराना है। यह स्मार्ट सिस्टम Real-Time Control देता है, जिससे ऊर्जा खपत घटती है और यात्रियों को एक सहज व आरामदायक अनुभव (Smooth Passenger Experience) मिलता है। इससे एयरपोर्ट ऑपरेशंस भी और ज्यादा स्मार्ट और सस्टेनेबल बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *